संभाजी राजे के इस ऐलान की पुष्टि करते हुए समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी राजे छत्रपति आगामी राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय चुनावी मैदान में होगे। संभाजी राजे ने स्वराज्य नामक एक संगठन बनाने की भी घोषणा भी की है। इस संगठन के बैनर तले वो पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। जिसमें वो शिवाजी महाराज और शाहु महाराज के विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। गुरुवार को आयोजित प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में संभाजी राजे छत्रपति ने यह घोषणा की कि इसी महीने वो अपना महाराष्ट्र दौरा शुरू करेंगे।
Maharashtra | Former Rajya Sabha MP Sambhajiraje Chhatrapati to contest the upcoming Rajya Sabha polls as an independent candidate. He announces to set up an organisation called ‘Swarajya’ and hold a state-wide tour.
— ANI (@ANI) May 12, 2022
उल्लेखनीय हो कि युवराज संभाजी राजे छत्रपति मराठा वीर शिवाजी महाराज के वंशज है। कोल्हापुर रॉयल फैमिली के वो वारिश है। पिछले साल मराठा आरक्षण की मांग पर उन्होंने बडा़ अनशन किया था। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित इस अनशन में उन्होंने मराठा समाज के लिए सात मांगें उठाई थी। जिसके लिए उन्होंने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने की शर्त भी रखी थी।
यह भी पढ़ेंः
Maharashtra News Live Updates: राज ठाकरे का बाल भी बांका हुआ पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा- मनसे नेता ने दी धमकी
बताते चले कि संभाजी राजे छत्रपति का राज्यसभा का कार्यकाल इसी महीने तीन मई को समाप्त हो चुका है। जिसके बाद अब वो फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे है। चुनाव से पहले वो पूरे महाराष्ट्र का दौरा कर लोगों को एकजुट करेंगे। संभाजी राजे ने भले ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की हो लेकिन दबी जुबान में चर्चा है कि उन्हें बीजेपी का समर्थन रहेगा। अब देखना दिलचस्प कि संभाजी का यह राजनीतिक दांव कितना फिट बैठता है।
यह भी पढ़ेंः
मनसे व शिवसेना के पोस्टर विवाद में अयोध्या के राजू दास ने कहा महाराष्ट्र में हो ठाकरे परिवार की राजनीति
