Millionaire Didi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं के विकास के लिए लालकिले से एक नई घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम अब देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
Millionaire Didi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं के विकास के लिए लालकिले से एक नई घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम अब देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे। हमारा मकसद है कि हमारें गावों में दो करोड़ लखपति दीदी हों। इसके लिए हम एक नई योजना पर विचार कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र में तमाम आधुनिक तकनीक आ गई है। अब हम महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देंगे। इससे हमारे कृषि क्षेत्र में ड्रोन की सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। बहुत जल्द ही इसकी हम शुरुआत करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व की आवाज बन रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक सप्लाई चैन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी है। भारत दुनिया में स्थिरता की गारंटी लेकर आया है। अब गेंद हमारे पाले में है। हमें यह अवसर जाने नहीं देना चाहिए। हमें कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए। 2014 और 2019 में आने सरकार फार्म की तो मोदी में रिफार्म करने की हिम्मत आई। नौकरशाही के लाखों लोगों ने परफार्म किया और अब जनता ट्रांफार्म करती दिखाई दे रही है।
