राजनीति

Jharkhand Schools to Painted Green-White,BJP Alleges Political Message | हरे और सफेद रंगों में रंगे जाएगे झारखंड के स्कूल, बीजेपी का आरोप – यह ‘राजनीतिक संदेश’ देने की कोशिश

open-button


बता दें, राज्य के 35 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों की पुताई हरे व सफेद रंगों से की जाएगी। ये रंग सत्तारूढ़ झामुमो पार्टी के झंडे से जुड़े हैं। इसे लेकर विपक्षी भाजपा ने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सियासी कदम बताया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इन रंगों का चयन राजनीतिक संदेश देने के लिए किया गया है। अभी राज्य के सरकारी स्कूलों का रंग गुलाबी तो शौचालयों का नीला है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को जारी एक आदेश के अनुसार, स्कूल भवनों की दीवारों को हंस, अंगोरा या नारियल के सफेद रंग में रंगा जाएगा, जबकि दरवाजे और खिड़कियां और शौचालय गहरे हरे रंग में रंगे जाएंगे। वहीं राज्य सरकार ने बचाव में अपनी दलीलें दी हैं।

यह भी पढ़ें

CBI रेड के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा – ‘ऐ हवा जाकर कह दो, दिल्ली के दरबारों से, नहीं डरा है, नहीं डरेगा लालू इन सरकारों से’

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, जिन्होंने यह आदेश जारी किया, ने कहा कि इससे स्कूलों को एक नया रूप मिलेगा। इमारतों को हरे और सफेद रंगों में रंगा जाएगा। हमने विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर रंगों को चुना है। यह चिकित्सकीय रूप से सिद्ध है कि हरा आंखों के लिए सुखदायक है, जबकि सफेद स्वच्छता और ताजगी का प्रतीक है।”

दूसरी तरफ, भाजपा ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीति से प्रेरित है क्योंकि रंग संयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा की पार्टी के झंडे से जुड़ा है। बता दें, झामुमो का झंडा हरे रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद रंग के धनुष और तीर से बना है।

यह भी पढ़ें

बैंक में डाका डालने से पहले चोरों ने की विधिवत पूजा, फिर लॉकर से उड़ा ले गए गहने और कैश





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top