UP Assembly Elections Result 2022 हापुड जिले में मुस्लिम बाहुल्य मतदान केंद्रों में भाजपा के लिए खूब वोट ईवीएम से निकले। जिसको देखकर गठबंधन प्रत्याशी और नेता हैरान हैं। इन बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगीं हुईं थीं। जिसे देखकर मतदान वाले दिन भाजपा प्रत्याशी और चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं को पसीना आ गया था। लेकिन जब ईवीएम से वोट निकली तो हकीकत का पता चला।
हापुड़
Published: March 13, 2022 09:32:39 am
UP Assembly Elections Result 2022 जिले में भाजपा ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया और यहां पर इसकी कुशलता का श्रेय भाजपा की मारक रणनीति को दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिले में भाजपा को मुस्लिम महिलाओं ने भी वोट किया। यह बात बूथों में पड़े मतदान कह रहे हैं जो कि काफी अचंभित करने वाला है। एक तरफ जहां भाजपा तीनों सीटों पर विपक्ष की घेराबंदी में जुटी थी वहीं दूसरी ओर पार्टी इस रणनीति पर भी विचार कर रही थ कि किसी तरह से भाजपा के तीनों प्रत्याशी चुनाव जीत जाए। लेकिन जब मतगणना के दौरान ईवीएम से वोट निकले तो ईवीएम ने उन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की भी पोल खोल दी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से भाजपा को जमकर वोट मिले। इतनी उम्मीद तो भाजपा के प्रत्याशी को भी नहीं थी।

UP Assembly Elections Result 2022 : इस जिले में बुरकानशीं ने भाजपा को खूब किया वोट,गठबंधन प्रत्याशी ढेर
अब ये वोट मुस्लिम इलाकों में किसने डाले यह तो ईवीएम ही जाने। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिम वर्ग की महिला मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया होगा। आंकड़े बता रहे हैं कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर भाजपा को खूब वोट मिले। बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या में कुल 22 बूथों पर सुबह से ही मुस्लिम मतदाताओं की लाइन लगी रही। यह माना जा रहा था कि यहां पर गठबंधन और बसपा प्रत्याशी को वोट डाले जा रहे हैं।
अगली खबर
