राजनीति

BJP Leader Varun Gandhi Raised Questions On Issue Of LPG Prices Hike | रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भड़के बीजेपी सांसद वरुण गांधी, सिलेंडर को बताया सजावट की वस्तु

open-button


देश में इन दिनों लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर वरुण गांधी आवाज बुलंद की है। अपनी ही सरकार को घेरते हुए वरुण गांधी ने रसोई गैसे के बढ़ते दामों पर आपत्ति जताई है। यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना पर भी निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें

वरूण गांधी एक बार फिर भाजपा पर बरसे कहा, देश में खाली है 60 लाख स्वीकृत पद

varun_gandhi_lpg_cylinder.jpgवरुण गांधी ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा- ‘चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है।

ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आजादी’ का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।’

उज्जवला योजना का उड़ाया मजाक
वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना का भी मजाक उड़ाया। दरअसल देश के कई गरीब परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए थे, लेकिन बढ़ते दामों के चलते लोगों के घरों में सिलेंडर सिर्फ सजावट की वस्तु बनकर रह गए। लोग लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना पकाने को मजबूर हैं।

सिलेंडरों को भरना गरीब इंसान की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। सरकार की इसी नीति को लेकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है।

यह भी पढ़ें

सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन है सबका अधिकार





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top