राजनीति

BJP attacks on Rahul Gandhi for his Cambridge University Statement | लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर BJP हमलावर, बोली- 1984 से केरोसिन लेकर घूम रही कांग्रेस

open-button


गौरव भाटिया ने आगे कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, यह स्वस्थ्य राजनीति का हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी। बता दें कि आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा था कि बीजेपी केरोसिन लेकर घूम रही है।

भाजपा के केरोसिन लेकर घुमने के राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।

यह भी पढ़ेंः लंदन में बोले राहुल गांधी, भारत में BJP ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है। राहुल गांधी मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे। उल्लेखनीय हो कि 1984 का सिख विरोधी दंगा कांग्रेस के राज में ही हुआ था। जिसमें पूरे देश में कई स्थानों पर दंगा भड़का था।

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। गौरव भाटिया कहा कि जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।





Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top