भारत

State Level Youth Festival | राज्य स्तरीय युवा उत्सव: पहले दिन राऊत नाचा, पंथी, बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने बिखेरी छत्तीसगढिय़ा लोककला की छटा

script


locationरायपुरPublished: Jan 29, 2023 12:47:50 am

साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो गया। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन साहित्य सम्मेलन, छत्तीसगढिय़ा खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुआ, बस्तरियां नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

cg news

पहले दिन फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की हुई स्पर्धाएं रायपुर. साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो गया। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन साहित्य सम्मेलन, छत्तीसगढिय़ा खेल फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुआ, बस्तरियां नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकलाए पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल भी लगा हुआ है। शुरुआती चरण में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से 40 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में रायपुर, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोकनृत्य दलों ने गेड़ी नृत्य व डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पहला स्थान पाने वाले धमतरी के लोकनृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में गेड़ी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दल जीत लिया। इस दल के पुरुष एवं युवती सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों के साथ मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top