मुंबईPublished: Mar 16, 2023 11:38:54 am
Shivangi Joshi : एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह किडनी के संक्रमण से जूझ रहीं हैं। जिसके बाद से उनके फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा बनकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इन दिनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पेास्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। शिवांगी ने बताया है कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस खबर के आते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा है।
