(Urfi Javed Outfit) उर्फी जावेद लेटेस्ट रेड टेप लुक उर्फी जावेद का यह लेटेस्ट लुक अभीतक का सबसे यूनिक लुक बताया जा रहा है। इस बार उर्फी जावेद जमीन पर लेटी नजर आईं। उर्फी ने कोई ड्रेस नहीं पहन रखी है। उन्होंने टॉप और स्कर्ट की जगह सिर्फ रेड टेप का इस्तेमाल किया हुआ है। बालों को उर्फी जावेद ने चिपका रखा है और एक पोनी टेल बना रखी है। इस वीडियो के आखिर में उर्फी जावेद आंख ब्लिंक करती नजर आईं। रेड लिप्सटिक के साथ रेड टेप के इस कॉम्बिनेशन पर लोग उल्टे कमेंट्स कर रहे हैं। तो वहीं उर्फी के फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।
उर्फी जावेद रेड ग्लिटर लुक
उर्फी जावेद अक्सर नए-नए तरह के एक्सपेरिमेंट से सबको हैरान कर देती हैं। इस वीडियो से पहले urfi javed का एक और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उर्फी जावेद ने टॉप की जगह रेड कलर का ग्लिटर लगाया हुआ था। urfi javed video में नीचे रेड कलर की स्लिट कट स्कर्ट पहनी थी और उपर वो टॉपलेस थी। टॉप की जगह एक्ट्रेस ने लाल चमकीला पाउडर चिपकाया हुआ था। इस वीडियो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा था, ‘तेरी नजर का कुसूर है’। इस वीडियो को तमाम लोगों ने पसंद किया तो किसी ने उर्फी के इस लुक को ट्रोल किया था।
— Ayansh Mishra (@AyanshMishra3) December 3, 2022
urfi javed का बोल्ड लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग उन्हें फैशन आइकॉन और क्वीन बता रहे हैं। उर्फी जावेद हर बार एक नया लुक लेकर सामने आती हैं जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।
यह भी पढ़ें
हंसिका मोटवानी ने सोहेल के साथ सूफी नाइट में की ड्रीम एंट्री, फैंस ने कहा माशा अल्लाह….
