तारक मेहता से पहले मुनमुन दत्ता ‘हम सब बाराती’ शो में मीठी का किरदार निभाती थीं। इस शो में उनके साथ दिलीप जोशी भी काम करते थे। इसी शो में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शो में दिलीप जोशी मुनमुन दत्ता के काम से कापी इंप्रेस हुए थे। इसके बाद जब तारक मेहता की शुरुआत हुई तो दिलीप जोशी इस शो से जुड़े। इस दौरान बबीता जी के किरदार के लिए चेहरे की तलाश चल रही थी। तब उन्होंने मुनमुन का नाम सुझाया और ये रोल उन्हें मिल गया। आज दोनों की केमेस्ट्री को शो में काफी पसंद किया जाता है।

