मुंबईPublished: Aug 18, 2023 07:37:26 am
Gadar 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने अपना एक सप्ताह पूरा कर लिया है। फिल्म लगातार बम्पर कमाई कर रही है लेकिन आज सबसे कम कलेक्शन किया।
जल्द 300 करोड़ के क्लब में होगी शामिल
Gadar 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का 7वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने आज सबसे कम कलेक्शन किया है। 22 साल बाद आई गदर 2 को लेकर फैंस क्रेजी हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है।
