मुंबईPublished: Dec 21, 2022 03:33:36 pm
Star kids in Controversy 2022 : फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ही स्टार्स फिल्मों के अलावा किसी न किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन स्टार किड्स से रूबरू कराएंगे, जो किसी न किसी वजह से इस साल 2022 में कंट्रोवर्शी में घिरे रहे।

Star kids in Controversy : बी-टाउन की गलियों में आए दिन किसी न किसी तरह का विवाद घूमता रहता है। सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि स्टार किड्स भी विवादों का हिस्सा बनते जा रहे हैं। बात चाहें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की हो या टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का। अक्सर ही ये स्टार किड्स किसी न किसी विवाद के कारण सुर्खियों में आ ही जाते हैं। साल 2022 में ऐसे कई स्टार किड्स रहे जिनका नाम विवादों में रहा। जाहिर है कि साल 2022 खत्म ही होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताएंगे, जिनका नाम विवादों में शामिल रहा है।
