मनोरंजन

south-star-vijay-sethupathi-simplicity-shock-you-arrived-in-slippers-a | वाह हीरो! ना महंगा सूट ना बूट, चप्‍प्ल पहनकर 700 करोड़ की फिल्म का जश्न मनाने पहुंचे सेतुपती, सादगी की हो रही तारीफ

script


Jawan Success Celebration: 700 करोड़ के कलेक्शन वाली जवान के जश्न में चप्पल पहनकर पहुंचे विजय सेतुपती, सादगी पर हो जाएंगे फिदा…

शाहरुख खान- नयनतारा स्टारर और एटली द्वारा निर्देशित जवान ने भारत में 400 करोड़ की कमाई पार कर ली है। जवान फिल्‍म में साउथ के कई स्टार ने काम किए हैं। साउथ के सितारों की सादगी आए दिन होती रहती है, इसी बीच एक बार फिर जवान में काली के किरदार में नजर आए विजय सेतुपती को देखकर भी कहा जा सकता है।

जिस तरह वह कभी अपनी मुस्कान और आंखों से दर्शकों के लिए दिलों में प्यार जगा देते हैं तो कभी नफरत, असल जिदंगी में वह सादगी की मिसाल हैं।

जवान ने भारत में 400 करोड़ की कमाई पार कर ली है। इस खुशी में जवान के सक्सेस इवेंट का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपती, एटली कुमार और जवान की टीम के बाकी सदस्य नजर आए।

लेकिन विजय सेतुपती के तो कहने ही क्या। वह सिम्पल नीली धारियों वाली शर्ट, खाकी पैंट और हरे रंग की चप्पल में दिखे तो सब हैरान रह गए। इतनी सादगी देखते ही बनती है। यही नहीं, जब फोटो सेशन हुआ तो भी जवान की जान काली सबसे कोने में नजर आए।

इस तरह विजय सेतुपती की इस सादगी की जमकर तारीफ हो रही है। वैसे भी देखा गया है कि साउथ के अधिकतर सितारे स्क्रीन पर तो गरजते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत ही नॉर्मल लाइफ जीते हैं।

बेशक स्टेज पर जहां जवान के शाहरुख खान एकदम सजे धजे और महंगे सूट-बूट में दिख रहे थे, वहीं साउथ का यह सुपरस्टार सिम्पलिसिटी से दिल जीत रहा था।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top