मुंबईPublished: Dec 22, 2022 11:40:11 am
Sonam Kapoor Anand Ahuja : सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने आखिर आनंद आहूजा से शादी क्यों की।

Sonam Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूज (Anand Ahuja) इन दिनों पैरेंट्सहुड एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही कपल एक बेबी व्बॉय के पैरेंट्स बने हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। इस बीच सोनम कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने बताया है कि उन्होंने आनंद आहूजा के साथ शादी क्यों की थी। दरअसल, सोनम ने इंस्टाग्राम (Sonam Kapoor Instagram) पर अपने पिता अनिल कपूर (Anil kapoor) की तारीफ में एक पोस्ट शेयर की है और उन्हें एक परफेक्ट हस्बैंड बताया है। इसी पोस्ट में सोनम ने इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्होंने आनंद से क्यों शादी क्यों की है।
