मनोरंजन

Seema Haider refused to work in film role in last moment | Seema Haider: सीमा हैदर ने ‘भारतीयों’ के साथ आखिरी मौके पर कर दिया बहुत बड़ा ‘खेला, अब क्या होगा?

script


Seema Haider News: पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने आखिरी मौके पर जो किया है, उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर ने निर्माता अमित जानी को झटका देते हुए फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।

अमित जानी ने सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा अमित जानी ने सीमा को उदयपुर में हुए दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बना रहे अपनी में काम करने का ऑफर दिया था। जानी ने सीमा को इस फिल्म के लिए रॉ एजेंट का रोल ऑफर किया था। कहा जा रहा था कि इसके लिए सीमा ने हां भी कह दिया था। लेकिन अब सामने आ रहा है कि सीमा ने अमित जानी की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है।

सीमा हैदर फिल्मों में काम नहीं करेगी, ये कहना है सीमा के वकील ए पी सिंह का। ये बात वकील ए पी सिंह ने रविवार को बोली। दरअसल, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया। वहां ए पी सिंह भी मौजूद थे। वहां वकील ए पी सिंह ने ये बातें बोली। सीमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी वकील ए पी सिंह के साथ तिरंगा फहरा रही हैं।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top