मुंबईPublished: Jan 26, 2023 09:40:53 am
Raveena Tandon and M.M. Keeravani Nominated for Padma Awards 2023 : इस साल के पद्मश्री सम्मान के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और साउथ फिल्म आरआरआर के कंपोजर एमएम कीरावाणी को चुना गया है।

Padma Shri Award 2023 : 74वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले साल 2023 के पद्म पुरस्कारों की लिस्ट (Padma Shri Award 2023) जारी कर दी गई है। इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और साउथ इंडियन फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के म्यूजिक कंपोज़र एमएम कीरावाणी (M.M. Keeravani) के नाम भी शामिल हैं। इस बीच पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में नाम शामिल होने पर रवीना टंडन ने खुशी और आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने काम की कद्र करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया है। साथ ही इसका श्रेय एक्ट्रेस ने अपने पिता को दिया है।
