मुंबईPublished: Dec 20, 2022 09:54:07 am
Ratna Pathak on Pathaan Controversy : एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने फिल्म ‘पठान’ को लेकर हो रहे विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के पास खाने के लिए खाना नहीं है, लेकिन किसने क्या कपड़े पहने हैं, इस पर विवाद हो रहा है।

Ratna Pathak on Pathaan Controversy
Besharam Rang Controversy : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन अभी से लोगों में उसका बज बना हुआ है। शाहरुख के फैंस उनके चार साल बाद फिल्मों में कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दूसारी तरफी फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) को लेकर लगातार विवाद जारी है। लोगों को गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आरेंज बिकनी को धर्म से जोड़ दिया गया है। जिसके बाद से ही लोग एक्ट्रेस पर भगवा रंग का अपमान (bhagwa controversy) करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि प्रकाश राज और स्वार भास्कर ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और फिल्म को सपोर्ट करते हुए आपत्ति जताने वालों को लताड़ लगाई थी। वहीं, अब फिल्म को लेकर मचे इस बवाल पर एक्ट्रेस रत्ना पाठक (Ratna Pathak) ने भी रिएक्ट किया है।
