जयपुरPublished: Dec 07, 2022 01:39:40 pm
पीसी ने हसीन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की…

जब प्रियंका को ऐसे देखा, निक जोनस हुए क्लीन बोल्ड
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। प्रियंका का स्टनिंग लुक देखकर उनके पति निक जोनास भी खुद को कमेंट करने से नहीें रोक पाए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट दी है। पीसी ने 5 हसीन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा बीते दिन बुल्गारी ब्रांड के एक इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। ये तस्वीरें उसी रेड कार्पेट की हैं। पिक्चर्स में डीवा को पिंक कलर के स्लीवलेस बॉडीकॉन गाउन में स्टनिंग पोज देते देखा जा रहा है।
