मुंबईPublished: Jan 28, 2023 04:51:39 pm
Shahrukh Khan Pathaan : शाहरुख खान की फिल्म पठान पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। विदेशों तक में फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। जिसके बाद शाहरुख के नाम का डंका हर ओर बज रहा है। इस बीच एक विदेशी मीडिया ने एक्टर को मैन ऑफ द डे बताया है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीते कई दिनों से सोशल मीडिया ट्रेंड में बने हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने दुनियाभर में धूम मचा रखी है। उनकी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। तब से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फैंस पठान पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सेलेब्स बधाई पर बधाई दे रहे हैं। एक साथ मिल रहे इतने प्यार पर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी गदगद हैं। हों भी क्यों न? स्पाई-थ्रिलर ने चार साल के लंबे समय के बाद 55 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड के साथ हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी देखी है। अब तो विदेशों में भी शाहरुख के नाम का डंका बज रहा है। यहां तक की फ्रांस की मीडिया भी उनकी दीवानी हो गई है।
