मुंबईPublished: Dec 22, 2022 10:23:29 am
Jhoome Jo Pathaan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर फिल्माया गया गाना ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) आज 11 बजे रिलीज हो रहा है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। ऐसे में ऐसे में सभी की निगाहें इस गाने पर टिकी हुई हैं।

Pathaan New Song Jhoome Jo Pathaan Releasing Today
Pathaan New Song : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) पिछले काफी समय से विवादों में घिरी हुई है। पिछले सप्ताह फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) रिलीज हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आरेंज बिकनी को धर्म से जोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि गाने में अश्लीलता और भगवा रंग का अपमान (Bhagwa Bikini Controversy) किया गया है। जिसे लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं इन सब के बीच आज पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज होने वाला है। इस गाने में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी है। ऐसे में सभी की निगाहें इस गाने पर टिकी हुई हैं।
