मुंबईPublished: Jan 26, 2023 10:24:18 am
Pathaan Box Office Collection Day 1 : इस वक्त पूरे देशभर में शाहरुख खान की फिल्म पठान की धूम है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तो तहलका मचाया ही है, साथ ही इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। जिसने केजीएफ का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है।

Pathaan broke records of KGF 2 became biggest opening film
Pathaan Box Office Report : 25 जनवरी को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) सिनेमाघरों में एंट्री दे चुकी है। जिसके बाद से हर ओर सिर्फ पठान.. पठान की गूंज सुनाई दे रही है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच चुका है। कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट आई है, जो बंद थे वो भी खुल चुके हैं। आलम ये रहा कि दर्शकों के क्रेज को देखते हुए आधी रात को साढ़े 12 बजे थिएटर्स में पठान के शोज चलाए गए। पठान का खुमार लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि YRF के मेकर्स ने लेट नाइट शोज चलाए। ऐसा नजारा देखने के बाद तो यही कहा जाएगा कि 26 जनवरी की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिलने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले आज के दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करेगी।
