मुंबईPublished: Jan 24, 2023 09:33:46 am
Oscar Awards Nominations 2023 : ऑस्कर के नॉमिनेशन की लिस्ट 23 जनवरी यानी आज आउट होने वाली है। इस बीच सबकी निगाहें एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) पर टिकी हुई है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप कब और कहां इन्हें लाइव देख सकते हैं।

Oscar Awards Nominations 2023
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2022 (95th Academy Awards 2022) के लिए पूरी दुनिया एक्साइटेड है। हर बार की तरह इस बार भी कई इंडियन फिल्म हैं, जो ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई हैं। इनमें एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ‘आरआरआर’ (RRR) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि किन फिल्मों ने ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट (Oscar Nominations 2023) में अपनी जगह बनाई है, इसकी पूरी लिस्ट आज आउट हो जाएगी। आपको बता दें कि 24 जनवरी यानी आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जहां सभी शॉर्ट लिस्टेड फिल्मों के नाम की घोषणा की जाएगी। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप कहां और किस समय 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2023 देख सकेंगे।
