मुंबईPublished: Mar 15, 2023 04:28:53 pm
Neetu Kapoor Birthday Wishes Alia Bhatt : आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। फिलहाल वे पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ लंदन में हैं। इस बीच एक्ट्रेस को उनकी सास नीतू कपूर ने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वे अब 30 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस और सेलेब्स उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार आलिया ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं। वहीं एक्ट्रेस के लिए भी उनका जन्मदिन बेहद खास हैं, क्योंकि शादी और मां बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। इस दोगुनी खुशी में आलिया भट्ट की सास यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
