आलिया और रणवीर की शादी की सुर्ख़ीयों के बीच अब आलिया भट्ट की एक्स बॉयफ़्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सुर्ख़ीयों में आ गए हैं। KRK ने सिद्धांत से जुड़ा एक विवादित ट्वीट किया हैं। जिसे देख फैंस भी अब भड़क गए हैं।
Updated: April 14, 2022 03:56:53 pm
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर आलिया की शादी की ख़बरें सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रनबीर कपूर की शादी आज ही होने वाला हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने दी हैं। यहां तक कि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने शादी की डेट के साथ वेन्यू को भी कन्फर्म कर दिया हैं।

KRK targets Alia bhatt ex-boyfriend Sidharth Malhotra tweet viral
बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता रणवीर और आलिया की शादी में मौजूद होने वाले हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। फ़िल्म क्रिटिक कमाल आर ख़ान नें आलिया की शादी को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का मज़ाक उड़ाया हैं।
KRK ने अपने ट्विटर हैंडल से साफ़ शब्दों में यह कहा है कि एक बार सिद्धार्थ आलिया के लिए मुझ से लड़ गया था और अब देखो आलिया ने शादी में बुलाया तक नहीं औक़ात पता चल गई ना बेटा। ऐसे में आख़िर सिद्धार्थ के फ़ैन सिद्धार्थ मल्होत्रा का सपोर्ट कैसे नहीं करेंगे।
Once #SidhartMalhotra did fight with me for #AliaBhatt. Now Alia didn’t invite him for her marriage. Aukaat Pata Chal Gayee Naa Beta. Dhobi Ka Kutta Ghar Ka Naa Ghaat Ka.
— KRK (@kamaalrkhan) April 11, 2022
इस दूध की पोस्ट करते ही सभी ने KRK की क्लास लगा दी हैं। सभी ने KRK को ट्विटर पर काफ़ी ज़्यादा सुनाया हैं। सभी KRK को सुधर जाने की सलाह दे रहे हैंं। और ऐसे भड़काऊ ट्वीट करने से मना भी कर रहे हैं। साल 2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से ही आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद से ही दोनों की डेट करने की ख़बरें भी सामने आने लगी थी।
अगली खबर
