नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 11:51:49 am
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किंग खान ने पठान बनकर सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मार दी है। फिल्म को देख निकले फैंस शाहरुख की इसे अब तक की बेस्ट एंट्री बता रहे हैं। वहीं इसके साथ ही सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी थिएटर में दिखाया गया, जिसने पैंस की खुशी को दोगुना कर दिया।

kisi ka bhai kisi jaan
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे टाइम बाद किंग खान को देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में टाइगर ने भी पठान का साथ दिया है। यानी शाहरुख के साथ फिल्म में सलमान भी दिखाई दिए हैं। ये फैंस के लिए डबल ट्रीट से कम नहीं है। इसके साथ ही फैंस की खुशी तब और बढ़ गई जब यशराज फिल्म्स ने किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी फिल्म के साथ दिखाया।
