मुंबईPublished: Oct 15, 2023 09:05:19 am
Khatron Ke Khiladi 13 Winner: रोहित शेट्टी को अपने शो का विनर मिल चुका है डिनों मे एश्वर्य और अर्जित को जबरदस्त तरीके से हराया।
खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर बने डीनो जेम्स
Khatron Ke Khiladi: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का फिनाले फाइनली शनिवार रात को हो गया। स्टंट के इस रियलिटी शो को बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करते हैं। इस बार टॉप 4 की लिस्ट में शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्य शर्मा और डिनो जेम्स पहुंचे थे। सभी को पछाड़कर डिनो ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले दिन से ही वह सबसे मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे थे और हुआ भी यही कि वह विजेता बने। फिनाले राउंड में उन्होंने अर्जित तनेजा को मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की।
