मुंबईPublished: Dec 21, 2022 01:07:31 pm
Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer : अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। अर्जुन कपूर की फिल्म के ट्रेलर को उनकी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ‘सिक’ बताया है, वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Janhvi Kapoor Reacts on Arjun Kapoor Film Kuttey Trailer
Kuttey Trailer Out : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर (Kuttey Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का एक्शन अवतार फैंस को देखने को मिलेगा। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। मंगलवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। दमदार डायलॉग और एक्शन सीन से भरपूर फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन के अलावा, एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और राधिका मदान (Radhika Madan) समेत कई बड़े कलाकार मेन भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ‘कुत्ते’ के साथ खास बात यह भी है कि यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल फिल्म है।
