वीडियो में चंकी पांडे ब्रिटिश रूल के वक्त की बात करते दिख रहे हैं। डॉक्टर उनसे पूछती हैं, ये सोना आपको कहां ले जाना है तो वह कहते हैं, गोवा। अंग्रेज लड़की है, गोरी है। पूछा जाता है कि उसका नाम क्या है तो वह बताते हैं, रेबेका। वह बताते हैं कि उनकी शिप पर अटैक हो जाता है और वह मर जाते हैं।
अब लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग वीडियो पर कमेंट करके इस शो के दिनों की यादें ताजा कर रहे हैं।
— Ayansh Mishra (@AyanshMishra3) July 11, 2022
एक यूजर ने लिखा बचपन में ये शो देखा करते थे।
एक अन्य ने लिखा है, चंकी पांडे अपनी जिंदगी में एक बार ही सही, क्या ऐक्टिंग की है।
एक यूजर ने लिखा है, मैं ये एपीसोड्स देखा करता था और सोचता था कि ये स्क्रिप्टेड नहीं असली हैं।
आपको बता दें कि इस शो का प्रसारण 2010 में नैशनल टेलीविजन पर किया गया था। शो में डॉक्टर तृप्ति जैन लोगों को उनके पिछले जनम में ले जाती थीं। वहीं शो के होस्ट रवि किशन थे। इसमें कई सेलेब्स ने अपने पुराने जनम को लेकर कई राज खोले थे। शो का नाम था’ राज पिछले जनम का’। कुछ लोगों ने शो पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। शो ज्यादा समय के लिए नहीं चला था।
