मुंबईPublished: Aug 17, 2023 05:46:23 pm
पुलिस ने लड़की पर हमला करने के आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लेज भेज दिया है।
लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुंबई में रहने वाले एक कास्टिंग डायरेक्टर पर अपनी लड़की दोस्त पर हमला करने का आरोप लगा है। दीपक मालकर नाम के इस कास्टिंग डायरेक्टर ने 18 साल की लड़की के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर की हड्डी टूट गई, लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
