मुंबईPublished: Aug 19, 2023 05:30:49 pm
Rajveer Deol Paloma’s Dono: पलोमा और राजवीर देओल की ये दोनों डेब्यू फिल्म है।
‘दोनों’ के एक सीन में राजवीर और पलोमा।
Rajveer Deol Paloma’s Dono Release Date: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच उनके छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘दोनों’ के मेकर्स ने शनिवार को बताया है कि फिल्म 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘दोनों’ में राजवीर के साथ एक्ट्रेस पलोमा नजर आएंगी। पलोमा मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की बेटी हैं। राजवीर की तरह पलोमा की भी ये डेब्यू फिल्म है। डेब्यू कर रहे स्टारकिड्स के माता-पिता यानी सनी देओल और पूनम ढिल्लो भी साथ में काम कर चुके हैं।
.
Source
