बॉलीवुड

sonakshi sinha was touched unappropriately by some people in crowd | जब भींड़ में सोनाक्षी के साथ किसी ने कर दी थी घिनौनी हरकत, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द

open-button


सोनाक्षी सिन्हा ने अपना दर्द बयां करते हुए यह बताया था कि उनके फैंस ने एक बार सारी हदें पार कर दी थी क्योंकि फोटो खिंचवाने के बहाने बहुत सारे लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गलत जगह हाथ लगाया था।

नई दिल्ली

Published: April 18, 2022 10:26:57 am

सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “दबंग” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म “दबंग’ के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं। आज सोनाक्षी सिन्हा पूरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है, जिसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय की खूब तारीफ भी करते हैं।

sonakshi-sinha.jpg

यह अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, इस बार सोनाक्षी सिन्हा अपनी किसी फिल्म की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार का दर्द बयां किया है, जिसके चलते इस समय हर जगह इन्हीं की बात हो रही है।

गलत ढंग से छुआ

2010 में फिल्म दबंग के एक इवेंट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को देख भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने जबरदस्ती छूने की कोशिश की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस घटना से एक्ट्रेस इतनी ज्यादा हिल गई थीं कि वहीं पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

करियर में सफलता पाने की कोशिश सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक सेलिब्रिटी फैमिली से आती हैं, इंडस्ट्री में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के नाम का सिक्का चलता है, इसके अलावा वो एक मिनिस्टर भी रह चुके हैं, तो ऐसे में सोना पर हमेशा एक प्रेशर रहा है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। हालांकि उनका फिल्मी करियर इतना सक्सेसफुल नहीं रहा है, जितना उनके पिता का रहा है. लेकिन एक्ट्रेस जी जान से अपनी कोशिशों में जुटी हुई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर की शुरुआत काफी शानदार रही। फिल्म “दबंग” से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्म ने उस समय नए कीर्तिमान स्थापित किए और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की सभी लोगों ने खूब तारीफ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। अब तक सोनाक्षी सिन्हा कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मों में इन्हें मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें

KGF-2 के हर सीन के पीछे हैं इस 19 साल के लड़के की मेहनत, जानें कौन हैं उज्जवल कुलकर्णी,

newsletter

अगली खबर

right-arrow

.



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top