बॉलीवुड

Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding Raghav barat will entry by boat | Parineeti-Raghav Wedding: राघव चड्ढा हाथी-घोड़े से नहीं नाव से ले जाएंगे बारात! शादी की चौंकाने वाली डिटेल्स आई सामने

script


Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के डिटेल्स सामने आई है, जिसमें दूल्हे की बारात को लेकर कई चौंकाने वाली सूचना भी है।

Parineeti-Raghav Wedding: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का वेडिंग इन्विटेशन कार्ड (Parineeti Raghav Wedding Card) सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके साथ ही परिणीति का दुल्हा बनने जा रहे राघव चड्ढा के बारात को लेकर कुछ खास प्लानिंग भी सामने आ रही है।

मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कभी सोचा होगा कि उनका दूल्हा दुल्हन को लेने घोड़े या हाथी पर सवार होकर बारात लेकर आएगा। इसके विपरीत राघव अपनी दुल्हनिया को लेने विश्व प्रसिद्ध होटल लेक पैलेस से होटल लीला तक पीछोला झील में नाव में बारात को लेकर अपनी दुल्हनिया के साथ परिणय बन्धन में बंधने के लिए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इतना ही नहीं शादी में ऐसी खास चीजें देखने को मिलेंगी, जिसे सुन फैंस भी हैरान रह जाएंगे। सूत्रों की माने तो इस मधुर वेला को यादगार बनाने के लिए रॉयल गणगौर नाव जो अपने शाही अंदाज के लिये पहचानी जाती है, उसमें यह बारात जाएगी।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा का विवाह पंजाबी रीति-रिवाज से होना है। होटल लीला को सजाने के लिये कोलकाता और दिल्ली से विशेष प्रकार के फूलों को मंगाया गया है। शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा ओर होटल को पर्ल व्हाइट थीम पर सजावट की जाएगी।

इस खूबसूरत जगह पर लेंगे सात फेरे
बता दें कि वेडिंग कार्ड में शादी के जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल्स दी गई है। दोनों उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में 24 सिंतबर को सात फेरे लेंगे। इसके बाद 30 सिंतबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा। वहीं 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया गया है। ऐसे में कपल की शादी को लेकर उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं।

.



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top