नई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 07:09:15 pm
पलाश सेन ( palash sen ) ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी मां का मंगलसूत्र पहनते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

सिंगर पलाश सेन ( palash sen ) 90 के दशक के पॅापुलर पॅाप सिंगर्स में से एक रहे हैं। वह सबसे ज्यादा हिट रॉक म्यूजिक बैंड ‘यूफोरिया ‘ के कारण हुए थे। उनके गाने माएरी, धूम पिचक धूम, और गल्ली आज भी सुने जाते हैं। एक बार फिर पलाश सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार गाने की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक अनोखी वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही पलाश ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी मां का मंगलसूत्र पहनते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
.
Source
