बॉलीवुड

Mrs World 2022 Sargam Koushal journey from teacher to mrs world, India won trophy after 21 years | टीचर से कैसे बनी ‘मिसेज वर्ल्ड’ सरगम कौशल, 21 साल बाद देश में लौटा ताज

open-button


locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2022 05:00:18 pm

Sargam Koushal : 21 सालों बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब भारत को मिला है। ‘मिसेज वर्ल्ड’ बनने से पहले 32 साल की सरगम कौशल एक टीचर थी। जानिए टीचर से ‘मिसेज वर्ल्ड’ तक का सरगम कौशल का इंट्रस्टिंग सफर…

sargum_koushal.jpg

Sargam Koushal Mrs World 2022

Sargam Koushal Mrs World 2022 : 21 साल बाद भारत ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज अपने नाम कर लिया है। भारत की सुंदरी सरगम कौशल ने ये खिताब अपने नाम करके देश का नाम रौशन किया है। लास वेगास में आयोजित ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं में सें सरगम कौशल ने ये खिताब जीतकर अपने नाम किया। उनकी इस जीत से भारत का सिर फक्र से ऊंचा हो गया है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं सरगम कौशल। उन्होंने इंगलिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम कौशल ने बतौर टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में काम भी किया है। जब सरगम को मॉडलिंग के ऑफर आने लगे तो उन्होंने टीचर के प्रोफेशन को छोड़कर मॉडलिंग को अपना लिया। इसके बाद सरगम ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा (Sargam Koushal Husband) से शादी कर ली। लंबे इंतजार के बाद भारत ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब जीता है। 21 साल पहले 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर (Dr Aditi Govitrikar) ने यह ताज अपने नाम किया था। इस साल अदिति गोवित्रीकर ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ की जज के बनी।

.



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top