बॉलीवुड

Lagaan, Jodhaa Akbar art director Nitin Desai dies by suicide at 57 at | Nitin Desai: मुंबई में 52 एकड़ का स्टूडियो, 4 नेशनल अवॉर्ड फिर भी लगा ली फांसी, ‘स्टाफ ने बताया सुसाइड का कारण’

script


locationमुंबईPublished: Aug 02, 2023 02:33:57 pm

नितिन देसाई ने अपनी मेहनत से 52 एकड़ में फैले एनडी स्टूडियो की 2005 में स्थापना की। उनके इस स्टूडियो में किक, जोधा अकबर, स्लमडॉग मिलियनेयर, बाजीराव मस्तानी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक, प्रेम रतन धन पायो, ताज महल, प्यार की ये एक कहानी जैसे फिल्म बनी।

nitin_desai_nd_studio.jpg
Nitin Desai Suicide: मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर और आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने 2 अगस्त को सुबह 4.30 बजे अपने एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर जान दे दी। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। जिस फेमस एनडी स्टूडियो में उन्होंने जान दी, वो महाराष्ट्र में खालापुर स्थित कर्जत रोड पर है।

इन दिनों वह मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा गणेश उत्सव की साज सज्जा और मंडप की सजावट व थीम को लेकर काम कर रहे थे। मगर 58 साल की उम्र में उन्होंने डिप्रेशन के चलते मौत को गले लगा लिया।

.



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top