मुंबईPublished: May 22, 2023 02:26:43 pm
Janhvi Kapoor trolled : एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में तकिया देखी गई जिसके बाद अब एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने लुक्स और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर ही लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। दरअसल, वीडियो में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर दिख रही हैं। लेकिन उनके हाथ में एक तकिया भी दिख रहा है। जिसे देखकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
.
Source
