
ऋतिक ने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास मन्नत में दो अपार्टमेंट ₹97.50 करोड़ में खरीदे हैं। सबा और ऋतिक का यह नया आशियाना समुद्र का अद्भुत नजारा दिखाता है। ऋतिक रोशन और सबा का यह घर 38,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। रिपोर्ट की माने तो ऋतिक रोशन ने 15वीं और 16वीं मंजिल पर बेस्ड डुप्लेक्स के लिए रुपये दे दिए है। ऋतिक ने 67.50 करोड़ और दूसरे अपार्टमेंट के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए है।

ऋतिक रोशन की पहली शादी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (sussanne khan) से हुई थी। 2014 में ऋतिक और सुजैन अलग हो गए थे। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं ऋहान रोशन और ऋधान रोशन।
क्या दृश्यम-2 तोड़ पाएगी Black Panther, ‘KGF 2’ और ‘RRR’ के कलेक्शन का रिकॉर्ड…
25th January 2024- see you at the theatres! #Fighter pic.twitter.com/ywdLeTmwnI
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 28, 2022
ऋतिक रोशन और सबा आजाद की अपकमिंग फिल्म: आखिरी बार ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे, जोकि 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। निर्देशक पुष्कर-गायत्री की इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी अहम रोल में थे। ऋतिक रोशन जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आएंगे।
सबा आजाद ने हाल ही में सोनी राजदान और शीबा चड्ढा अभिनीत फिल्म सॉन्ग ऑफ पैराडाइज की शूटिंग पूरी की है।
विजय सालगांवकर के पैंतरे से आईजी अक्षय खन्ना भी चित, क्लाइमैक्स…
.
Source
