मुंबईPublished: Aug 15, 2023 05:26:35 pm
Anil Sharma on Gadar 3: फिल्म के पहले 2 पार्ट को मिली कामयाबी के बाद मेकर्स तीसरे पार्ट के बारे में सोच रहे हैं।
अनिल शर्मा (बांयें) ने ही गदर के दोनों पार्ट का डायरेक्शन किया है।
Anil Sharma on Gadar 3: ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद इसका तीसरा पार्ट भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद इस ओर इशारा किया है। अनिल ने फिल्म के अगले पार्ट के बारे में कहा कि इसके लिए इंतजार करना होगा। इंतजार का फल मीठा होता है। बिल्कुल गदर 2 की तरह। मेरे और गदर के रायटर शक्तिमान के मन में कुछ विचार आए हैं। तो बस इंतजार करो, सब कुछ होगा।
.
Source
