बॉलीवुड

bollywood celebs whose suspicious death made their partner suspected | बॉलीवुड सेलेब्स जिनकी रहस्यमयी मौत के बाद उनके पार्टनर पर घूम गई शक की सुईं

open-button


रेखा-मुकेश अग्रवाल रेखा की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही। उनका नाम कई एक्टर के साथ जोड़ा गया हैं। कुछ इसी तरह मुकेश अग्रवाल से उनकी शादी भी काफी विवादास्पद रही। रेखा ने 4 मार्च 1990 को मुकेश से एक मंदिर में शादी की थी लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। शादी के 7 महीने बाद ही 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने अपने फार्महाउस के बेडरूम में जाकर रेखा के दुपट्टे से लटककर जान दे दी थी।जिसके बाद सभी को रेखा पर सक गया।लेकिन रेखा ने कभी इस मामले पर खुलकर कोई बात नहीं की।

1c11a320-cddb-4d6b-94dc-f488bbf24fbc.jpegपरवीन बाबी-महेश भट्ट महेश भट्ट पर परवीन के स्टारडम का फायदा उठाने और उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, जब वो महेश भट्ट को दिल दे बैठी थीं। साल 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। उस वक्त महेश भट्ट शादीशुदा थे, जबकि परवीन कबीर बेदी से ब्रेकअप के सदमे से उबर रही थीं।अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं। लेकिन इस प्यार भरी कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ।डॉक्टरों के अनुसार, परवीन मानसिक रूप से बीमार थीं और उस बीमारी का इलाज भी संभव नहीं था। इससे परेशान होकर महेश परवीन को छोड़ अपनी पत्नी के पास लौट गए।इसके बाद महेश पर परवीन के स्टारडम का फायदा उठाने और उन्हें इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इसके बाद परवीन की 20 जनवरी 2005 को रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई। परवीन मुंबई में अकेले रहा करती थीं और मौत के तीन दिन बाद उनकी लाश सड़ती रही थी।
divya_1.jpgदिव्या भारती-साजिद नडियाडवाला साजिद से शादी के 11 महीने बाद दिव्या भारती की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी।दिव्या भारती की रहस्यमयी हालातों में 19 साल की उम्र में मौत हो गई थी। दिव्या की मौत का कारण पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरना बताया गया लेकिन मौत के कारणों पर हमेशा विवाद बना रहा। मौत से 11 महीने पहले ही दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से 20 मई, 1992 को शादी की थी।इसके बाद 5 अप्रैल, 1993 को 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।खबरों के अनुशार उनकी मौत का जिम्मेदार उनके पति को ठहराया गया था।
यह भी पढ़ें

शाहरुख खान से सैफ अली खान तक ये सेलेब्स जा चुके हैं जेल, कोई रेप तो कोई बदसलूकी के आरोप में फंसा

.



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top