Published: Jan 23, 2023 03:04:52 pm
आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती है, जिसे पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। पराक्रम दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इस अवसर पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

Actors Ajay Devgan, Sidharth Malhotra, Suniel Shetty react as Andaman and Nicobar islands named after Param Vir Chakra awardees
आज यानी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई जा रही है। उनके जन्मदिवस के मौके पर भारत में हर साल पराक्रम दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार द्वीप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण किया है। इन 21 द्वीपों का नाम अब परमवीर चक्र विजेता सैनिकों के नाम पर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उन्हें टैग कर के धन्यवाद कहा है।
.
Source
