इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश और यंग एक्टर रणबीर कपूर खुद को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। वे इंडस्ट्री के ऐसे स्टार हैं जिनकी सोशल मीडिया पर कोई ऑफिशियल आईडी नहीं है। इसके बावजूद वे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं।
नई दिल्ली
Published: January 07, 2022 01:58:17 pm
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगभग हर स्टार अपनी लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का दूसरा नाम ही है सोशल मीडिया। स्टार्स अपनी लाइफ को बेहद कम मायने में ही पर्सनल रख पाते हैं। उनकी जिंदगी का ज्यादा हिस्सा लोगों की जानकारी में रहता है। जहां कुछ स्टार्स अपनी लाइफ को खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो वहीं कुछ इससे परहेज करते हुए दिखाई देते हैं।

RANBEER KAPOOR
बात करें इससे परहेज करने की तो इसमें सबसे पहला नाम आता है रणबीर कपूर का। इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनकी कोई ऑफिशियल आईडी नहीं है। ये बात जानने के बाद लोगों के जहन में बस एक ही सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों है। कई बार उनसे यह सवाल किया जा चुका है जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया यूज़ करना अच्छा नहीं लगता, इसलिए वो इससे दूर रहते हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो भले ही सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन उन्हें सभी कलाकारों की खबर है।
दरअसल एक इंटरव्यू में एक्टर रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन वो लगातार एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ समेत कई अन्य सेलेब्स पर भी नज़र रखते हैं। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की चीज़ें होती हैं। जो हमारी जिंदगी में बदलाव कर सकती हैं।
इतना कहने के बाद एक्टर ने कहा कि वो भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन वो कुछ लोगों पर नज़र रखते हैं। एक्टर ने बात करते हुए बताया कि वो अपनी एक्स गर्ल फैंड्स और कुछ लोगों पर हमेशा नज़र रखते हैं कि वो सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं।
अगली खबर
.
Source
