नई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 11:09:15 am
Bobby deol and kajol: 26 साल पहले आई फिल्म ‘गुप्त’ को भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में बॉबी देओल और काजोल की जोड़ी को साथ में खूब पसंद किया गया था। अब इतने सालों बाद एक बार फिर ये जोड़ी साथ में स्पॉट हुई, लेकिन एक इवेंट में। इन्हें साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड दिखे।
bobby deol and kajol
Bobby deol and kajol : काजोल और बॉबी देओल की फिल्म गुप्त तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनौं को किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया। अब हाल ही में एक बार फिर एक इवेंट में दोनों साथ दिखे, जिन्हें देख फैंस की खुसी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल में बॉबी और काजोल मुंबई के एक स्पेशल स्कूल (Gateway School ) के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मजे की बात ये है कि इसी इवेंट में काजोल ने भी शिरकत की थी। इस इवेंट में पैनल डिस्कशंस में दोनों शामिल हुए थे।
