मुंबईPublished: Aug 14, 2023 05:56:06 pm
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के होस्ट सलमान खान आज रात शो के 5 फाइनिलिस्ट में से विनर का ऐलान करेंगे।
बिग बॉस ओटीटी-2 के पांचों फाइनिलिस्ट।
Bigg Boss OTT 2 Prize Money: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर का फैसला सोमवार शाम को हो जाएगा। सलमान खान पांच फाइनलिस्ट- पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान में से विजेता का ऐलान करेंगे। अभी तक एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को दौड़ में आगे माना जा रहा है। इसके साथ ही ये भी पूछा जा रहा है कि जीतने वाले को कितना इनाम मिलेगा।
