Bigg Boss OTT 2 Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले पर सभी की नजर है। हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन का विनर आखिरकार कौन होगा। एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान में कड़ी टक्कर है।
मनीषा के फैंस के लिए बुरी खबर। जी हां मनीषा रानी विनर बनने की रेस से आउट हो गई हैं. सलमान खान ने अनाउंस किया कि मनीषा का बिग बॉस के घर का सफर खत्म होता है। इसका मतलब है कि बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट के बाद अब मनीषा एलिमिनेट हो गई हैं।
मनीषा रानी भले ही बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम न कर पाई हो, लेकिन उन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस, बिहारी लहजे और कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। अभिषेक मल्हान संग उनकी दोस्ती को बिग बॉस में हमेशा के लिए याद किया जाएगा। दोनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त थी। वहीं मनीषा को घर में प्यार भी हो गया था। जी हां बिहार की बेटी का दिल एल्विश यादव पर आ गया था। दोनों की जुगलबंदी ने काफी सुर्खयां बटौरी थी।
