मुंबईPublished: Aug 13, 2023 02:52:27 pm
Bigg Boss OTT 2 Finale: काटें की टक्कर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच देखने के लिए मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस शो का विजेता इन दोनों में से ही कोई एक होगा। दोनों के फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं।
इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट की रेस में हैं
Bigg Boss OTT 2 finale: चर्चित शो बिग बॉस अपने अंतिम हफ्ते की ओर बढ़ चुका है। इस शो को सोमवार यानी 14 अगस्त को अपना विनर मिल जाएगा। इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट की रेस में हैं। अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे।
