मनोरंजन

Big Accident on Akshay Kumar Mahesh Manjekar film Vedat Marathe Veer Daudle Saat set Young man fell from fort | अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग के वक्त 100 फीट नीचे गिरा युवक

script


locationमुंबईPublished: Mar 19, 2023 02:59:39 pm

Accident on Vedat Marathe Veer Doudale Saat : अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां सेट पर मौजूद एक युवक किले से 100 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

big_accident_on_akshay_kumar_mahesh_manjekar_film_vedat_marathe_veer_daudle_saat_set_young_man_fell_from_fort.jpeg
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही मशहूर एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजेकर की फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह छत्रपति शिवजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन इस बीच सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 19 साल का एक युवक किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। खबरों की मानें तो इस हादसे में युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है। मौके पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।



Source

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top