मुंबईPublished: Aug 02, 2023 06:33:50 pm
Bhabiji Ghar Par Hai: एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे करीब एक महीने के लिए अपनी बेटी के साथ शिकागो जा रही हैं।
भाबी जी घर पर हैं के एक सीन में शुभांगी अत्रे।
Bhabiji Ghar Par Hai: ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शो से एक लंबा ब्रेक ले रही हैं। एक्ट्रेस के शो से ब्रेक की वजह पारिवारिक है। उनको बेटी के एडमिशन के लिए अमेरिका के शिकागो जाना है इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले कुछ शो में दर्शक उनको ‘भाबी जी घर पर हैं!’ में ना देख पाएं।
