मुंबईPublished: Jan 29, 2023 01:03:31 pm
Athiya Shetty First Public Appearance after Marriage : सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके है। शादी के बाद अथिया पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आईं। लेकिन उन्हें सादे लुक में बिना सिंदूर और मंगलसूत्र में देख लोग शॉक्ड हो गए हैं।
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते 23 जनवरी को वह इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने खंडाला के फार्महाउस में सात फेरे लिए थे। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी मेंबर्स ही शामिल हुए। शादी के बाद अथिया ने प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर की है। जिन्हें देखकर फैंस भी तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच शादी के बाद पहली बार अथिया ने पब्लिक अपीयरेंस भी दी। लेकिन नई नवेली दुल्हन को बेहद सादे लुक में देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कईयों ने एक्ट्रेस को बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के देखकर इसपर आपत्ति जताई है।
