मुंबईPublished: Sep 06, 2023 12:41:36 pm
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी।
अमीषा पटेल के साथ ऋतिक रोशन।
Ameesha Patel on Hrithik Roshan: अमीषा पटेल इन दिनों ‘गदर 2’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर के साथ-साथ उन एक्टर्स की बात की है, जिनके साथ उन्होंने काम किया है। अमीषा पटेल ने साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियार की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से ऋतिक रोशन ने भी अपना करियर शुरू किया था। अमीषा का कहना है कि अपनी पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद तो ऋतिक प्रधान मंत्री के बाद ‘देश के सबसे शक्तिशाली आदमी’ बन गए थे।
