मुंबईPublished: Dec 06, 2022 11:39:33 am
Akshay Kumar in Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं। ऐसी खबर है कि फैंस की मांग को देखते हुए मेकर्स ने अक्षय से बात करनी शुरू कर दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अक्षय ‘हेरा फेरी 3’ में राजू के रोल में वापसी कर सकते हैं।

Akshay Kumar return as Raju in Hera Pheri 3
Akshay Kumar in Hera Pheri 3 : अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरी फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। यही वजह थी कि जब से इस फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की खबर आई है, तभी से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हेरी फेरी 3 (Hera Pheri 3) में अक्षय कुमार की एंट्री हो सकती है। वह अपने राजू (Raju Hera Pheri 3) के रोल से फैंस को हंसाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
